Sunday, April 28, 2019

मेरा वोट देश के नाम


लोकतंत्र में मतदान का महत्व
लोकतंत्र में मतदान का महत्व 

देश भर में चुनावों का शोर-शराबा चल रहा है | सारे राजनीतिक दल अपने अपने घोषणापत्र के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते है | मीडिया की भूमिका भी दिनों - दिन बढती जा रही है | टी वी डिबेट के नाम पर फूहड़ बहस - बाजी चल रही होती है | ऐसे में एक आम मतदाता को मतदान के लिए अपना मन बनाने से पहले भारत की पांच वर्ष पहले की स्थिति को एक बार ध्यान करने की जरुरत है |

मई 2014  से पहले देश में किस प्रकार का वातावरण था ? असुरक्षा,  भय , अशांति , भ्रष्टाचार , राष्ट्र विरोधी ताकतों का बोलबाला था | परिणाम स्वरूप जनता आक्रोशित थी और आन्दोलन उभार पर थे | सत्ता में बैठी सरकार खुद के लिए बहुमत का जुगाड़ करने के लिए गठबंधन के दलों को संतुष्ट करने के लिए उनकी हर अनैतिक मांगों के सामने घुटने टेक रही थी |

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में गत 15 सालों से नरेंदर मोदी जी की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास का गुजरात मॉडल लोगो के सिर चढ़कर बोल रहा था | तब कहीं जाकर देश में पिछले 30 सालों में पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन हुआ और आज जब 2019 में हम मतदान को दोबारा मन बना रहे है तो हमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पांच सालों के कार्यों और नीतियों की समीक्षा करनी होगी |

श्रीमान कमलजीत जी , अखिल भारतीय सह - सम्पर्क प्रमुख ,स्वदेशी जागरण मंच



1) गत पांच सालों में देश की रक्षा, विदेश और आर्थिक नीतियों के कारण दुनियां में भारत का गौरव बढ़ा है | दुनिया भारत का नेत्र्तव स्वीकार करने लगी है \ हमारी प्राचीन योग विधा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता प्राप्त हुई है |

(2) आज भारत की अर्थव्यवस्था  दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है | आर्थिक दृष्टि से भारत विश्व की  पांचवी अर्थव्यवस्था  बन चुका है |

(3) महंगाई की दर पिछले ३० सालों में निम्न स्तर पर है | उसके बावजूद भी हमारी विकास दर 7.5 प्रतिशत बनी हुई है |

(4) 2014 तक कुल रसोई गैस कनेक्शन मात्र 13 करोड़ वितरित किये गए थे लेकिन पिछले 5 सालों में ही 12 करोड़ गैस कनेक्शन का वितरण एस सरकार की विकास की भावना को दिखाता है |

(5) विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना " आयुष्मान योजना" का लाभ देश के ५० करोड़ नागरिकों तक पहुंचाने की व्यवस्था इस सरकार के कार्यकाल में संभव हुई है |

(6) अब 400 से ज्यादा योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हो रहा है | इससे बिचोलियों द्वारा बीच में रकम हड़प करने की सम्भावना खत्म कर दी गई है | इससे सरकार के भी 80, 000 करोड़ की चोरी रुकी है |

(7) 12 करोड़ व्यवसायिओं को मुद्रा ऋण , 100 प्रतिशत गाँव में बिजली की सप्लाई , 30 करोड़ LED बल्ब वितरित किये गए जिससे उर्जा खपत में कमी आई |

(8 ) आंतक और पाकिस्तान की नाक में नकेल कसने का काम सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से इसी सरकार के कार्यकाल में संभव हुआ है |

अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है | ऊपर बिन्दुवार कुछ ही बातें लिखी गई है | अगर हम देश को विकास के पथ पर ऐसे ही बढ़ता हुआ देखना चाहते है तो राष्ट्र हित में 100 प्रतिशत मतदान करें | NOTA एक नकारात्मक विचार है ,इससे बचे | जाति, क्षेत्र और अन्य हितों से ऊपर उठकर देश हित की पक्षधर सरकार को चुने |



Popular Items

Featured Post

Universal access to vaccine and medicines/UAVM (यूनिवर्सल एक्सेस टू वैक्सीन एंड मेडिसिन)

  स्वदेशी जागरण मंच करनाल के  जिला संयोजक विकास महंत, डॉक्टर सिकन्दर सैनी, दुलीचंद कालीरमन, रमन सूद , डॉक्टर प्रकाश पाटिल , डॉक्टर संदीप स्व...