Friday, February 8, 2019

चौपाल का 84वा लघु ऋण वितरण कार्यक्रम





स्वदेशी जागरण फाउंडेशन के तत्वाधान में चौपाल द्वारा 84 वां लघु ऋण वितरण और ई - रिक्शा वितरण कार्यक्रम बी.डी. पी .ओ  कार्यालय इंद्री (करनाल ) में आयोजित किया गया| जिसमे १०१ साधनहीन, जरूरतमंद किन्तु स्वाभिमानी महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन हेतु लघु ऋण एवं १०१ बेरोजगार युवक-युवतियों के स्वरोजगार हेतु ई - रिक्शा वितरण की गई | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मा. प्रेमचंद जी गोयल के मार्गदर्शन में एस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. कर्ण देव काम्बोज जी , खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री, हरियाणा सरकार रहे | श्री प्रेमचंद गोयल जी ने कहा कि समाज में हर कृष्ण को हर सुदामा का हाथ पकड़ना पड़ेगा तभी हम एक एक आदर्श समाज की रचना कर पायेंगे | श्री कर्ण देव काम्बोज जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में रोज़गार का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी माना जाता है जबकि हमारी पारम्परिक ग्रामीण समाज व्यवस्था में कोई भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं था | सरकार सिर्फ ७ प्रतिशत आबादी को ही रोज़गार दे सकती है | हमें स्वरोजगार की दिशा में अग्रषित होना होगा | स्वदेशी जागरण फाउंडेशन के तत्वाधान में चौपाल द्वारा 84 वां लघु ऋण वितरण और ई - रिक्शा वितरण कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रयास है |



कार्यक्रम में श्री सुभाष सुधा, विधायक  थानेसर , श्री भगवान् दास कबीरपंथी , विधायक नीलोखेडी, श्री कमलजीत जी , अखिल भारतीय सह- सम्पर्क प्रमुख , स्वदेशी जागरण मंच भी उपस्थित रहे | श्री कमलजीत जी ने कहा कि इस समय देश का माहौल बदल रहा है | हमें भी परिवर्तन के इस यज्ञ में अपनी आहुति देनी चाहिए और सामाजिक परिवर्तन के चौपाल जैसे संगठनो का सहयोग करना चाहिए ताकि साधनहीन व्यक्ति भी स्वाभिमान से जीवन यापन कर सके |


 कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती किरण चोपड़ा, मुख्य संरक्षिका -चौपाल ने की | श्रीमती किरण चोपड़ा ने कहा की साधनहीन महिला को जरुरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग प्राप्त करना मुश्किल होता था | उनका कई बार शोषण भी होता था | लेकिन चौपाल के सम्पर्क से अब ये महिलाएं स्वाभिमान से अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर जीवन यापन कर सकती है

कार्यक्रम में हरियाणा  ग्रन्थ अकादमी के उपाध्यक्ष श्री वीरेंदर चौहान जी, चौपाल निदेशक मंडल से भोला नाथ विज  और विनोद गोयल जी , रफ़्तार ई - रिक्शा के संचालक श्री मधुर बजाज भी उपस्थित थे |




करनाल की मशहूर फुटवियर कंपनी लिबर्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शम्मी बंसल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दलपत जी कादियान भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे |

                                         

श्री रविंदर सांगवान, संयोजक चौपाल, हरियाणा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक आचार्य प्रदीप वत्स एवं श्री रविंदर सिंह, श्री विकास महंत, श्री संदीप खोखर एवं स्वदेशी जागरण मंच करनाल के जिला संयोजक दुलीचंद कालीरमन भी उपस्थित रहे | 



Friday, February 1, 2019

स्वदेशी टोली - करनाल

   स्वदेशी टोली करनाल के कार्यकर्ता :

नाम
दायित्व
1
डॉ ओमपाल चौधरी 
प्रान्त कृषि प्रकोष्ठ प्रमुख
2
श्री दुलीचंद कालीरमन 
विभाग सह संयोजक 
3
श्री रविंदर सिंह
जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख
4
डॉ सिकंदर सैनी
जिला संयोजक
5
डॉ प्रकाश पाटिल 
विश्वविद्यालय छात्र प्रमुख
6
श्री रामपाल
जिला प्रचार प्रमुख
7
डॉ प्रदीप भारतीय
खंड संयोजक इंद्री
8
डॉ संदीप
विचार विभाग प्रमुख
9
डॉ अमित
विचार विभाग सह प्रमुख
10
श्री संदीप खोखर
नगर सह संयोजक
11
श्री विकास महंत
नगर संयोजक

Popular Items

Featured Post

स्वदेशी की विकास यात्रा

                  स्वदेशी की विकास यात्रा 1. भूमिका विकास यात्रा से तात्पर्य है कि स्वदेशी जागरण मंच के आज के विराट स्वरूप धारण की गाथ...